नोटों की माला पहने सोनिया गांधी की तस्वीर जारी
इसके अलावा दो और तस्वीरें भी जारी की गईं जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को सोने का मुकुट पहने हैं और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव चांदी की गदा और तलवार लहरा रहे हैं।
पार्टी द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में बसपा महासचिव और लोक निर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने नोटों की माला पहने सोनिया गांधी की तस्वीर जारी करते हुए दावा किया कि यह तस्वीर साल 2004 की बाल्मीकि जयंती के दिन की है। उस दिन सोनिया गांधी को उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने '10 जनपथ' में नोटों की माला पहनाई थी।
सिद्दीकी ने सवाल किया कि मायावती के नोटों की माला पहनने पर कांग्रेस के लोग इतना क्यों शोर मचाते हैं? उन्होंने कहा कि अगर सोनिया गांधी नोटों की माला पहन सकती हैं तो मायावती क्यों नहीं पहन सकतीं?
सिद्दकी ने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर मायावती को घेरने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उल्लेखनीय है कि 15 मार्च को बसपा की एक रैली में कार्यकर्ताओं ने मायावती को नोटों की माला पहनाई थी जिसे लेकर भारी विवाद उठ खड़ा हुआ।
बसपा महासचिव ने कहा कि जब अन्य पार्टियों के नेता सोने के मुकुट पहनते हैं या चांदी की गदा लहराते हैं तो इसे मुद्दा नहीं बनाया जाता जबकि मायावती के हर मामले को तिल का ताड़ बना दिया जाता है।
बसपा की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर गत 15 मार्च को आयोजित रैली को विरोधी दलों द्वारा कथित तौर पर विफल बनाने की कोशिशों का पर्दाफाश करने के लिए बसपा गुरुवार को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही है।
जिला मुख्यालयों पर भी बसपा कार्यकर्ता विरोधी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती के सख्त निर्देश पर राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और जोनल कोऑर्डिनेटर अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदशर्न में हिस्सा ले रहे हैं।
बसपा नेताओं के मुताबिक मायावती खुद हेलीकाप्टर से दौरा कर विरोध-प्रदर्शनों पर नजर रख रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications