उमा भारती का भाजश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
भारती ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संघप्रिय गौतम को लिखे एक पत्र में स्वयं को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने की बात कही है।
भाजश की ओर से जारी पत्र की प्रति के मुताबिक भारती ने देश की वर्तमान राजनीतिक स्थितियों और अपनी स्वास्थ्य की स्थितियों को देखते हुए आत्मनिरीक्षण और आत्मचिंतन करने के लिए जिम्मेदारियों से मुक्त होने की बात कही है।
उन्होंने कहा है कि जिम्मेदारियों से मुक्त होकर वह संपूर्ण स्थितियों के बारे में ठीक से आत्मनिरीक्षण, आत्मचिंतन कर सकेंगी। साथ ही उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष से पार्टी में उनके सहयोगी रहे बाबूराम निषाद को अध्यक्ष बनाने की सिफारिश की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications