राकांपा मंत्री ने अमिताभ को समारोह में बुलाने की पुष्टि की (लीड-1)
यद्यपि मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने विवाद को दूर करने के लिए कहा कि उन्हें बच्चन को निमंत्रित किए जाने के बारे में पता नहीं था लेकिन लोक निर्माण मंत्री जैदाता कशीरसागर ने कहा कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को समारोह में आमंत्रित किया था।
अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन समाजवादी पार्टी से राज्यसभा की सदस्य हैं और अमिताभ गुजरात के ब्रांड अंबेसडर हैं। कांग्रेस इसलिए बच्चन से नाखुश है।
मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि समारोह में अमिताभ की उपस्थिति को अनुपयुक्त बताते हुए कहा कि समारोह में उन्हें आमंत्रित करने से पहले पार्टी से परामर्श नहीं किया गया।
इससे पहले बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक के विस्तार के उद्घाटन के मौके पर अपनी उपस्थिति को लेकर उठे विवाद पर कहा है कि वह एक मंत्री के निमंत्रण पर वहां गए थे।
बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "राजीव गांधी सागर सेतु या चार लेन का बांद्रा वर्ली सी लिंक दो उपनगरों को समुद्र के ऊपर से जोड़ने का बड़ा और प्रतीकात्मक निर्माण है। मुझे सरकार के एक मंत्री ने निमंत्रित किया था और इसलिए मैं वहां गया।"
बुधवार को आयोजित समारोह में बच्चन को विशेष अतिथि का सम्मान दिया गया लेकिन उनकी उपस्थिति से कांग्रेस के एक धड़े में नाराजगी पैदा हो गई। मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने स्पष्ट किया कि उन्हें पता नहीं था कि बच्चन को विशेष मेहमान बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications