90 साल के कर्नल की मेट्रो यात्रा की इच्छा पूरी
नब्बे साल के सेवानिवृत्त कर्नल के. के. उप्पल की यह ख्वाहिश पूरी करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने विशेष व्यवस्था की।
अपनी बेटी और डीएमआरसी अधिकारियों के साथ कर्नल उप्पल ने मेट्रो में पटेल चौक से करोल बाग तक यात्रा की और फिर केंद्रीय सचिवालय लौटे। वह पटेल चौक मेट्रो स्टेशन स्थित मेट्रो संग्रहालय भी गए।
बुजुर्ग उप्पल मेट्रो के संचालन के बारे में जानने के लिए बेहद इच्छुक नजर आए। व्हील चेयर पर बैठे उप्पल ने मेट्रो से संबंधित न सिर्फ ढेर सारे प्रश्न किए बल्कि 1965 में भारत-पाक युद्ध के बारे में अपने अनुभव भी लोगों को सुनाए।
उन्होंने कहा कि जब वह सेना में थे तो उन्हें पं. जवाहर लाल नेहरू, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सरदार पटेल जैसे नेताओं के साथ मिलने और बातचीत करने का मौका मिला। उन्होंने मेट्रो सुविधा की खूब तारीफ की। डिफेंस कालोनी में रहने वाले कर्नल उप्पल 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान लाहौर से दिल्ली चले आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications