गुजरात का ब्रांड एम्बेस्डर बनने में कोई राजनीति नहीं: बिग बी
अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए यह बात तब कही है जब वामपंथी पार्टियों ने उन्हें केरल का ब्रांड एम्बेस्डर बनने का विरोध किया है। गौरतलब है कि बिग बी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य गुजरात के ब्रांड एम्बेस्डर बनने के लिए सहमति दिए जाने के बाद यह विरोध सामने आया है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि वह गुजरात में पर्यटन के ब्रांड एम्बेस्डर बनकर वह सोमनाथ मंदिर, गांधीग्राम, कच्छ के रन की सफेद रेत, हड़प्पा की प्राचीन सभ्यता, गिर के बाघों की बात करेंगे और अधिक से अधिक पर्यटकों को गुजरात की भूमि की ओर आकर्षित करेंगे।
उन्होंने कहा कि इससे राजनीति का कोई संबंध नहीं है। वह कहते हैं कि उनका गुजरात की वर्तमान सरकार के महिमामंडन से कोई लेना-देना नहीं है।
बकौल बच्चन, "आप मुझे राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहन देने से रोकना चाहते हैं क्योंकि आपके पास यह विश्वास करने के अपने कारण हैं कि इसका कुछ राजनीतिक अर्थ है। यह एक बकवास है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications