सेंसेक्स में 108 और निफ्टी में 35 अंकों की बढ़त (राउंडअप)
कारोबार की शुरुआत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 7.49 अंकों की बढ़त के साथ 17458.51 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17575.23 के उच्चतम और 17383.21 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी बिना किसी बदलाव के 5225.30 पर खुला। निफ्टी ने 5267.30 के ऊपरी और 5202.95 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी रही जबकि स्मॉलकैप में गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 7.78 अंक बढ़कर 6714.85 पर जबकि स्मॉलकैप 17.95 अंक गिरकर 8429.94 पर बंद हुआ।
बीएसई में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु और तेल व गैस सेक्टर में गिरावट का रुख देखा गया। बाकी के सभी 10 सेक्टरों में तेजी का रुख था। उपभोक्ता वस्तु सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.09 फीसदी की तेजी जबकि सार्वजनिक क्षेत्र सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1316 कंपनियों के शेयरों में बढ़त जबकि 1530 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications