जगुआर लैंड रोवर को 250 कारों की बिक्री की उम्मीद

टाटा मोटर्स की यात्री कार व्यापार इकाई के अध्यक्ष राजीव दुबे ने गुरुवार को कहा, "हमें उम्मीद है कि जगुआर और लैंड रोवर की बिक्री मौजूदा वित्त वर्ष की समाप्ति तक 250 इकाईयों तक पहुंच जाएगी। मुंबई में नौ महीने पहले हमने अपना पहला शोरूम खोला था तब से हमें ग्राहकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।"

जेएलआर की योजना अन्य शहरों में भी शोरूम खोलने की है। दुबे ने कहा, "देश के अन्य शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए हम अपनी योजना पर काम कर रहे हैं।"

अगले वित्त वर्ष में कंपनी चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद जैसे शहरों में डीलरशिप देगी और लुधियाना में एक शोरूम स्थापित करेगी।

कंपनी ने दिल्ली में जनपथ में अपना शोरूम खोला है। जगुआर और लैंड रोवर कारों की कीमत 60 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये के बीच है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+