छत्तीसगढ़ में प्रदूषण के मसले पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
राज्य के पर्यावरण मंत्री राजेश मुनात को विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों के साथ ही अपने सदस्यों के सवालों का सामना करना पड़ा। विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों ने संबंधित मंत्री से पूछा कि राज्य में अनियंत्रित औद्योगिक प्रदूषण के कारण त्वचा कैंसर सहित फैल रही बीमारियों के बारे में सरकार क्या कदम उठा रही है।
प्रदूषण के मुद्दे पर भाजपा विधायक देवजीभाई पटेल कांग्रेस सदस्यों के साथ दिखे और उन्होंने आरोप लगाया कि स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है और सरकार ने प्रदूषण के क्षेत्र में काम करने वाली इकाईयों के विरुद्ध कोई कदम नहीं उठाया है।
प्रदूषण मुद्दे का विरोध कर रहे कांग्रेस के 39 सदस्य पर्यावरण मंत्री पर आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन कर गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों का समर्थन कर रही है और प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए गंभीर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications