छत्तीसगढ़ में 1,700 चिकित्सकों की कमी : मंत्री
अग्रवाल ने विधानसभा में कहा, "राज्य में 1,743 चिकित्सकों की कमी है। एलोपैथिक चिकित्सकों की स्वीकृत संख्या 3,193 होनी चाहिए।"
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिक्त पदों को किसी तय समय सीमा के भीतर भरे जाने के बारे में सदन को बताना काफी मुश्किल है। यद्यपि ग्रामीण इलाकों में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई गई है फिर भी कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर एक चिकित्सक भी मौजूद नहीं है।
मंत्री ने सदन में घोषणा की कि सरकार एक योजना पर काम कर रही है जिसके तहत ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पेरा-मेडिकल कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications