रुढ़िवादी आर्थिक नियमों को छोड़ने की आवश्यकता : दक्षिण अफ्रीकी मंत्री

सरकारी समाचार वेबसाइट बुआन्यूज के अनुसार आर्थिक विकास मंत्री इब्राहिम पटेल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को पुराने आर्थिक तरीकों को छोड़ने की और देश की विकास आवश्यकताओं को पूरा करने वाली नीतियों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

पटेल ने कहा, "देश की हालत की लगातार अनदेखी हो रही है। अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही और हम अपने लिए उपयोगी नीतियों को न अपनाकर लगातार पुरातन आर्थिक नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं।"

मंत्री ने मंगलवार को अपने विभाग में एक दोपहर भोज में कहा कि चीन, मलेशिया, जापान और यहां तक कि ब्राजील जैसे देश ने भी साबित कर दिया कि केवल रुढ़िवादी आर्थिक नीतियां ही आगे बढ़ने का एकमात्र मार्ग नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "हमें स्थाई विकास की जरूरत है और इसे केवल स्थाई रोजगारों से हासिल किया जा सकता है। हमें अब विकास मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+