74 साल की खुशहाल वैवाहिक जिंदगी का अंत
एक अन्य अस्पताल में भर्ती महिला ने अपने 90 वर्षीय पति को प्रेम पत्र लिख कर देखने की इच्छा जाहिर की और इसके तीन घंटों के भीतर उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीन दिनों के भीतर ही उसके पति की भी मौत हो गई।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' में गुरुवार को छपी रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि इस बुजुर्ग दंपती टेड और मेरी विलियम्स को आखिरी क्षणों में एक ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जिससे वे एक-दूसरे को देख सकें और भावनाओं का आदान-प्रदान कर सकें।
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जवानी के दिनों में एक दूसरे से प्यार करने लगे थे और उसके बाद 74 सालों तक खुशहाल वैवाहिक जिन्दगी बसर की।
ब्रिस्टल के साउथमेड अस्पताल में 87 वर्षीय मेरी को निमोनिया होने की वजह से भर्ती कराया गया था जबकि टेड को दिल की बीमारी होने की वजह से फ्रेंचरी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
मेरी ने अपने पति को खुद को देखने को लिए प्रेम पत्र लिख कर बुलाया। हालांकि जिन्दगी के अंतिम क्षणों में टेड और मेरी को एक साथ बिताने के लिए एक ही वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था।
टेड और मैरी के बेटे टोनी ने कहा कि उनके माता-पिता एक-दूसरे को बेपनाह प्यार करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications