कुवैत की जइन ने भारती के सौदे को मंजूरी दी
कुवैत की कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "कंपनी पुष्टि करती है कि जइन के बोर्ड के निदेशकों ने बुधवार 24 मार्च को ताजा घटनाक्रम की समीक्षा के लिए बैठक की और मामले के संबंध में चर्चा की।"
बोर्ड ने सौदेबाजी की प्रक्रिया खत्म होने और समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की प्रशंसा की। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। गुरुवार को वार्ता का अंतिम दिन है।
सुनील मित्तल के नेतृत्व वाली भारती जइन की 15 अफ्रीकी देशों की संपत्तियों को खरीदने के लिए नौ अरब डॉलर का भुगतान करेगी और उसके 1.7 अरब डॉलर के कर्ज को भी स्वीकार करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications