लापता बालिका का शव बोरे से बरामद
भोपाल, 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बुधवार शाम से ही लापता छह वर्षीय बालिका का शव कृष्णानगर इलाके में एक बोरे से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक सिर पर पत्थर से प्रहार कर बालिका की हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को कृष्णानगर निवासी संतोष चंदाकर की छह वर्षीय बेटी नवरात्र के अंतिम दिन अपनी बुआ के घर कन्याभोज में शामिल होने गई थी मगर वह घर नहीं लौटी। रात भर तलाश करने के बावजूद बच्ची का कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह घर के ही समीप रखे गए एक संदिग्ध बोरे से बालिका का शव बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।
नगर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस को हत्यारों का अहम सुराग मिला है और उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications