उड़ीसा में नक्सलियों ने की एक की हत्या
पुलिस ने बताया कि जिले की कालीमेला-मोटू सड़क के किनारे बसे एमवी-82 गांव से एक आदमी का गोलियों से छलनी शव मिला है।
यहां से 600 किलोमीटर दूर स्थित मलकानगिरी के उप प्रखंड पुलिस अधिकारी अविनाश कुमार ने आईएएनएस को बताया, "बुधवार को करीब 15-20 नक्सली एक आदमी को लच्छीपेटा गांव से दूर ले गए थे। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि जिस आदमी का शव मिला वह वही आदमी है या कोई दूसरा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications