आतंकी हमलों से निपटने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर हुआ पूर्वाभ्यास
मेट्रो के प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने राजौरी गार्डेन, मंडी हाउस, नेताजी सुभाष प्लेस और दिलशाद गार्डेन स्टेशनों पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के पूर्वाभ्यास की वजह से 15 से 20 मिनट तक मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं।
प्रवक्ता ने बताया, "अलग-अलग तरीकों जैसे कि आत्मघाती हमलावरों और श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों से बचने का पूर्वाभ्यास किया गया।"
मेट्रो अधिकारी ने बताया कि इस पूर्वाभ्यास का मुख्य मकसद दिल्ली मेट्रो कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की तैयारियों का जायजा लेना था। पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस, अग्निशमन दल और मेट्रो कर्मचारियों के बीच आपसी तालमेल की भी जांच की गई।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में मेट्रो स्टेशनों पर 15 बार सुरक्ष अभ्यास का आयोजन किया गया था। इसमें आतंकवादी हमलों, ट्रेनों और स्टेशनों को खाली कराने के साथ ही आग लगने की स्थितियों से निपटने के तरीकों का अभ्यास किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications