मेक्सिको में 9 की हत्या
समाचार एजेंसी ईएफई ने पुलिस के हवाले से बताया है कि देश के ओक्साका और वरक्रूज राज्य की सीमा के करीब मंगलवार को दो संदिग्ध संगठनों ने एक दूसरे पर गोलीबारी की और फिर सेना के जवानों के पहुंचने पर हमला किया।
पुलिस के मुताबिक अपराधियों के इस घटनाक्रम को आसपास के निवासियों ने भी देखा। मुठभेड़ की वजह से शहर की सारी गतिविधियां ठप्प हो गई। स्कूलों और आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गया।
गौरतलब है कि इस इलाके में इस साल अबतक नशीले पदार्थो से संबंधित हिंसा में करीब 2,200 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications