उड़ीसा में 4 अयस्क तस्कर गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक ए.के.सिंह ने बताया, "हमने बारबिल और जोदा क्षेत्र से चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग लौह और मैंगनीज अयस्कों की तस्करी में शामिल थे।"
गिरफ्तार किये गए तस्करों की पहचान मोहम्मद निशाद, अन्तर्यामी अपत, संजय अपत और सुबोध कुमार दास के रूप में की गई है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में गत जुलाई में कुछ नेताओं ने आरोप लगाया था कि कुछ खदानों में बिना लाइसेंस के ही अवैध खनन का काम चल रहा है। इस शिकायत के बाद जांच शुरू की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications