रक्षा राज्य मंत्री के काफिले का वाहन ऑटो से टकराया, 5 की मौत
पुलिस ने बताया कि तोडगनी मंडल के पेरुमल्लपुरम नामक स्थान पर हुई इस दुर्घटना में चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों सहित सात लोग भी घायल हुए हैं। इन लोगों को काकीनाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि काकीनाड़ा कस्बे के पास एक गांव में आधिकारिक समारोह में शामिल होने जा रहे मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। दुर्घटना से हतप्रभ मंत्री अपनी कार से उतर गए और राहत कार्यो का निरीक्षण किया।
उनको घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीड़ितों के रिश्तेदारों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications