फैशन सप्ताह को मंजूरी, दूसरे दिन हुई शुरुआत
फैशन सप्ताह के आयोजक 'फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया' (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने आईएएनएस से कहा, "हमने सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त कर ली हैं और अब सब कुछ समय पर होगा। अब तक हमने यह तय नहीं किया है कि बुधवार को रद्द हुए शो का क्या करना है लेकिन हम जल्दी ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।"
दूसरे दिन का पहला शो 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। तीन डिजाइनरों के इस शो में आस्था बहल, रितेश कुमार और डिजाइनर द्वय गौरव व ऋतिका ने अपने रचनात्मक डिजाइन पेश किए।
आस्था बहल ने पारदर्शी लेगिंग्स के साथ ट्यूनिक्स पेश कीं तो गौरव न ऋतिका ने चुन्नटों वाले परिधान और ट्यूलिप स्कर्ट्स पेश कीं। डिजाइनर रितेश कुमार के परिधानों में चेनों (जिपर्स) के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications