सेक्स स्कैंडल पर पोप ने बिशप का इस्तीफा स्वीकार किया
पोप ने बुधवार को बिशप जान मैगी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। मैगी ने एक वर्ष पहले ही दक्षिणी आयरलैंड के क्लोने के बिशप का पद छोड़ दिया था। एक जांच में पाया गया कि उनके क्षेत्र में पादरियों से बच्चों को खतरा था।
दो अन्य जांचों में भी कहा गया कि आयरलैंड के पादरियों ने बच्चों से दुर्व्यवहार किया।
पिछले साल एक रिपोर्ट में आयरलैंड में एक दशक के दौरान चर्च और स्कूलों में बच्चों से हुए यौन दुर्व्यवहारों के बारे में जानकारी दी गई।
वेटिकन ने एक बयान में कहा, "पोप बेनेडिक्ट 16वें ने क्लोने के बिशप जान मैगी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।"
मैगी इससे पहले पोप पाल छठे, पोप जान पाल प्रथम और पोप जान पाल दूसरे के निजी सचिव के रूप में काम कर चुके हैं।
पोप ने पिछले सप्ताह एक पत्र जारी कर आयरलैंड में बच्चों से यौन दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगी और न्याय में गंभीर त्रुटि के लिए आयरलैंड के बिशप की निंदा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications