जानबूझकर दिया था सीटी वाला बयान : मुलायम
लखनऊ में सपा के राज्यस्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह ने कहा, "मैंने जो कुछ भी कहा था सोच समझकर कहा था। यह बयान जानबूझकर दिया था ताकि महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने वालों को बुरा लगे और इस पर बहस छिड़े। इसमें माफी मांगने जैसी कोई बात ही नहीं है।"
यादव ने सफाई देते हुए कहा, "किसी महिला का अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। आज भी मैं कहना चाहता हूं कि जितना महिलाओं का सम्मान हम समाजवादियों ने किया है उतना किसी और पार्टी ने नहीं किया है।"
सपा मुखिया ने कहा कि इसका सबूत यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट सपा ने दिया था और सबसे ज्यादा 13 महिला विधायक सपा में हैं।
इससे पहले मंगलवार को मुलायम ने महिला आरक्षण विधेयक पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर महिला आरक्षण विधेयक पास हो गया तो संसद में उद्योगपतियों के घरों की ऐसी महिलाएं आ जाएंगी जिन्हें देखकर लड़के सीटी बजाएंगे। मुलायम सिंह के इस बयान की हर तरफ निंदा हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications