नोएडा से अगवा छात्र का शव अलीगढ़ में मिला

रोहित एमिटी विश्वविद्यालय से बी-टेक का कोर्स कर रहा था। वह द्वितीय वर्ष का छात्र था। रोहित अलीगढ़ का ही निवासी था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय प्रकाश ने बताया, "रोहित का शव बरामद कर लिया गया है। उसे नोएडा से अगवा किया गया था और उसके बदले एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी।"
पढ़ें- अपराध की विस्तृत खबरें
नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने कहा कि तीनों ने 20 मार्च को नोएडा सेक्टर 46 से रोहित को अगवा किया था। कुमार ने कहा कि अगवा करने के बाद रोहित को पानीपत ले जाया गया और अलीगढ़ स्थित उसके परिवार वालों से एक करोड़ रुपये फिरौती की मांग की गई।
गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की पहचान विवेक पटेल, सौरभ पंजाबी (दोनों अलीगढ़ निवासी) और विशाल सचदेवा (पानीपत निवासी) के रूप में हुई है। विशाल अलीगढ़ के पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह का नाती है।
कुमार ने कहा कि रोहित के परिवार वालों की ओर से फिरौती नहीं मिलने पर तीनों ने पानीपत में उसकी हत्या कर दी और शव को अलीगढ़ में एक नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मोबाइल फोन के रिकार्ड और बरामद कार व बंदूक के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में नोएडा सेक्टर 39 पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications