असम में साल की पहली बाढ़
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी सिंगोरा का जल नाओबोइचा क्षेत्र में प्रवेश कर गया था।
एक जिला अधिकारी ने बताया, "वहां एक 20 मीटर ऊंचा तटबंध टूट गया है। इस वजह से करीब 10 गांवों में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।"
यह असम में इस साल की पहली बाढ़ है।
अधिकारी ने बताया कि अब तक लोगों के विस्थापन की कोई खबर नहीं है और तटबंध को बनाने के उपाय किए जा रहे हैं।
अधिकारी ने कहा, "हमने अधिकतम अलर्ट की घोषण कर दी है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दल तैयार है।"
दो हजार नौ सौ छह किलोमीटर लंबी ब्रह्मपुत्र एशिया की सबसे बड़ी नदी है। इसका पहला 1,625 किलोमीटर लंबा हिस्सा तिब्बत में, अगला 918 किलोमीटर लंबा हिस्सा भारत और अंतिम 363 किलोमीटर लंबा हिस्सा बांग्लादेश में है। इसके बाद यह नदी बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
असम में हर साल बाढ़ से भारी तबाही होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications