प्रशंसकों ने उठाया सचिन को 'भारत रत्न' दिलाने का बीड़ा
इस विशेष अभियान का आगाज स्थानीय नारायणा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (निम) की तरफ से शुरू किया गया है जिसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान आगामी 15 दिनों तक शाहजहांपुर और आसपास के दस जिलों में चलाया जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष शशिभूषण ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "शाहजहांपुर से साथ बरेली और मुरादाबाद मंडल के दस जिलों के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर स्टाल लगाये जाएंगे, जहां क्रिकेट प्रेमी बल्लों पर हस्ताक्षर कर सचिन को भारत रत्न दिये जाने की मांग करेंगे।"
भूषण ने बताया कि 4,000 बल्लों पर करीब 10 लाख क्रिकेट प्रेमियों से हस्ताक्षर करवाकर सभी हस्ताक्षरित बल्लों को राष्ट्रपति को भेजा जाएगा और यह मांग की जाएगी कि सचिन को भारत रत्न से विभूषित किया जाय।
हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने वाली शाहजहांपुर के एक कालेज की छात्रा मयूरी पांडे ने कहा कि क्रिकेट के भगवान सचिन को बहुत आगे देखना चाहते हैं। हमारी चाहत है कि उनके तमाम रिकार्ड में भारत रत्न भी शामिल हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications