मुलायम सिंह की पुलिस से झड़प

प्राप्त खबर के अनुसार यहां मुलायस सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ राममनोहर लोहिया की मूर्ति का अनावरण करने के लिए पहुंचे थे लेकिन माया प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। मुलायम सिंह भी अपनी जिद पर आ गए और धक्का-मुक्की के बीच लोहिया की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर दिया।
उल्लेखनीय है कि राम मनोहर लोहिया की यह मूर्ति मुलायम सिंह के शासनकाल में बनाई गई थी लेकिन अभी तक इसका अनावरण नहीं हो पाया था। मुलायम सिंह के जबरदस्ती माल्यापर्ण पर माया प्रशासन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मूर्ति पर माल्यापर्ण करने के लिए किसी प्रकार की इजाजत नहीं ली थी इसलिए प्रशासन उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। गौरतलब है पूरे देश में राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications