अमेरिका: लूट में भारतीय छात्र की हत्या
हैदराबाद/वाशिंगटन। अमेरिका में हैदराबाद के एक 28 वर्षीय छात्र की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
हैदराबाद निवासी पारसनाथ गोयनका 28 वर्ष का था। ओकलाहोमा इलाके में पढ़ाई के साथ-साथ वह एक दुकान में काम करता था। रविवार को दो अज्ञात हमलावरों ने दुकान पर हमला बोलकर गोयनका की हत्या कर दी।
स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोयनका की हत्या की खबर उनके परिजनों को सोमवार रात मिली। गोयनका दो महीने पहले ही पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था। गोयनका के परिजनों ने बतायाकि अमेरिका में रविवार को उसकी हत्या स्थानीय समयानुसार रात 7.20 बजे हुई थी।













Click it and Unblock the Notifications