बिस्कुट खाने पर गिरफ्तार और नौकरी भी गई!
स्थानीय 'डेली एक्सप्रेस' में मंगलवार को छपी रिपोर्ट के मुताबिक रात की शिफ्ट में काम करने वाले 27 वर्षीय माइकल कैम्पबेल को अपने साथी कर्मचारी के डेस्क से कुछ कचौड़ी बिस्कुट खा जाने के आरोप में पहले तो उसे गिरफ्तार किया गया और बाद में उसे नौकरी निकाल दिया गया।
बिस्कुट उसके साथ काम करने वाल साथी कर्मचारी पामेला हैरिसन का था। हालांकि बिस्कुट की सिर्फ 7 पाउंड ही था। पामेला का आरोप है कि कैम्पबेल ने उसकी निजता में घुसपैठ की। इस मामले में इस कैम्पबेल को 150 पाउंड बतौर हर्जाना देने के लिए कहा गया।
रिपोर्ट के मुताबिक कैम्पबेल की बिस्कुट खाने की शिनाखत दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरा से की गई। बिस्कुट कंपनी द्वारा ही कर्मचारियों को खाने के लिए दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications