भारत 10 फीसदी की विकास दर हासिल करने में सक्षम : प्रधानमंत्री (लीड-1)

नई दिल्ली में योजना आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि विपरीत वैश्विक स्थिति में भी वर्ष 2008-2009 में देश की अर्थव्यवस्था 6.7 फीसदी की दर से आगे बढ़ी।

प्रधानमंत्री ने कहा, "हम वर्ष 2010-11 में 8.5 फीसदी की विकास दर की अपेक्षा रखते हैं और मैं आशा करता हूं कि 2011-12 में हम विकास दर नौ फीसदी हासिल कर लेंगे।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि दो अंकों में विकास दर को हासिल करना असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले पंचवर्षीय योजना (2012-2017) में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में 500 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में निवेश के लिए वह केंद्रीय वित्त मंत्रालय और योजना आयोग से अपील करते हैं कि वे इस संबंध में योजना बनाएं।

कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, केंद्रीय सड़क परिवन एवं राजमार्ग मंत्री कमलनाथ, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे और योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने भी हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+