राजधानी पटरी से उतरी, रेल यातायात बाधित (लीड-1)
पुलिस के अनुसार भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे परैया और कास्था रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार रात पटरी से उतर गए।
रेलवे महानिरीक्षक एस. के. भारद्वाज ने आईएएनएस को बताया, "इंजन सहित आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। नक्सलियों द्वारा लगभग चार मीटर तक पटरी उड़ाने की वजह से यह हादसा हुआ।"
रेलवे कर्मचारी मरम्मत कार्यो में जुटे हुए हैं। चिकित्साकर्मियों और इंजीनियरों का एक दल घटना स्थल पर पहुंच चुका है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तीन रेलगाड़ियों पटना-रांची जनशताब्दी, गया-डेहरी ओन सोन और पटना डेहरी ओन सोन को रद्द कर दिया गया है। 17 रेलगाड़ियों के मार्गो में बदलाव किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications