अमेरिका में हैदराबाद के छात्र की हत्या
हैदराबाद निवासी पारसनाथ गोयनका (28 वर्ष) ओकलाहोमा इलाके में पढ़ाई के साथ-साथ एक दुकान में काम करता था। रविवार को दो अज्ञात हमलावरों ने दुकान पर हमला बोलकर गोयनका की हत्या कर दी।
स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोयनका की हत्या की खबर उनके परिजनों को सोमवार रात को मिली। गोयनका दो माह पूर्व ही पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था।
गोयनका के परिजनों के अनुसार अमेरिका में रविवार को उसकी हत्या स्थानीय समयानुसार रात 7.20 बजे हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications