भारत-पाक वार्ता को प्रोत्साहित करता रहेगा अमेरिका
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप जे. क्राउले से मंगलवार को भारतीय विदेश सचिव के साथ वार्ता के बाद अब पाकिस्तान के साथ बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हम भारत सरकार के साथ व्यापक मुद्दों पर हुई बातचीत से संतुष्ट हैं।"
उन्होंने कहा, "इसी तरह हम पाकिस्तन के साथ कृषि, जल, ऊर्जा, आर्थिक विकास, वित्त, रक्षा और सुरक्षा जैसे मसलों पर बातचीत करेंगे। हम भारत और पाकिस्तान दोनों से अपने सबंधों को और विस्तृत और प्रगाढ़ बना रहे हैं। इसके साथ हम दोनों के बीच वार्ता को गति देने के लिए भी प्रोत्साहित करते रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications