उप्र में पारा 40 डिग्री के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसी तरह झ्झांसी का अधिकतम 41.9, आगरा का अधिकतम 41, सुल्तानपुर का अधिकतम 40.4 और इलाहाबाद का 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि राजस्थान, गुजरात सहित देश के अन्य पश्चिमी प्रदेशों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज हो रहा है। इसलिए उन क्षेत्रों से आने वाले वाली गर्म हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में तपिश बढ़ गई है।
गुप्ता ने कहा कि यह स्थिति कम से कम अगले 48 घंटे तक बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 और 2004 में भी मार्च में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications