अगले वित्त वर्ष में विकास दर 8.5 फीसदी

प्रधानमंत्री ने कहा, "हम वर्ष 2010-11 में 8.5 फीसदी की विकास दर की अपेक्षा रखते हैं और मैं आशा करता हूं कि 2011-12 में हम विकास दर नौ फीसदी हासिल कर लेंगे।" प्रधानमंत्री ने कहा कि दो अंकों में विकास दर को हासिल करना असंभव नहीं है।
कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, केंद्रीय सड़क परिवन एवं राजमार्ग मंत्री कमलनाथ, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे और योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने भी हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications