पश्चिमी देशों में शरण मांगने वालों में अफगानी शीर्ष पर : संयुक्त राष्ट्र
समाचार एजेंसी 'डीपीए' ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के हवाले से मंगलवार को बताया कि पिछले वर्ष पश्चिमी औद्योगिक देशों में शरण लेने के लिए 26,800 अफगानियों ने आवेदन किया। वर्ष 2008 की तुलना में यह 45 फीसदी ज्यादा है। इसी के साथ शरण मांगने वालों की सूची में अफगानी शीर्ष पर पहुंच गए। इन्होंने सोमालिया निवासियों और इराकियों को भी पीछे छोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि तीनों देशों के नागरिक युद्ध का खामियाजा भुगत रहे हैं।
इन तीनों के अलावा शरण मांगने वालों में रूसी, चीनी, नाइजीरियाई और सर्बिया के नागरिक भी शामिल रहे।
यूएनएचसीआर के अनुसार, वर्ष 2009 में पश्चिमी देशों में शरण मांगने वालों की तादाद करीब 377,000 रही।
लोगों को शरण देने के मामले में अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्रिटेन शीर्ष पर रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications