हिमाचल में संयंत्र लगाएगी हीरो होंडा
उद्योग आयुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा कि कंपनी ने सिरमौर जिले में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश से निर्माण इकाई स्थापित करने की इच्छा जताई है।
कुमार ने बताया कि कंपनी की योजना मुख्य इकाई के साथ करीब 400 एकड़ में एक सहायक इकाई स्थापित करने की भी है।
उन्होंने कहा, "परियोजना के लिए हमने तीन-चार जगहों का चुनाव किया है। कंपनी के अधिकारी अगले सप्ताह राज्य का दौरा करेंगे और परियोजना के लिए जगह को अंतिम रूप देंगे।"
हीरो होंडा की देश में यह तीसरी इकाई होगी। इसकी दो इकाइयां हरियाणा के गुड़गांव और उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित हैं।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रस्तावित इकाई से करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications