चीन में 6 बच्चों की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फुजान प्रांत में मंगलवार सुबह लगभग 7.20 बजे एक प्राथमिक विद्यालय में एक अधेड़ व्यक्ति ने हमला कर दिया, जिसमें छह बच्चों की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल सात बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हमलावर मानसिक रूप से बीमार है और वह पहले चिकित्सक के रूप में काम करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications