विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प (लीड-1)

विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा के घेराव का ऐलान किया था। उसी के मुताबिक कार्यकर्ता दशहरा मैदान में इकटठा हुए और उन्होंने विधानसभा की ओर रुख किया। इन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रंगमहल टॉकीज पर रोकने की कोशिश की। पुलिस ने बेरिकेट्स भी लगाए थे जिन्हें लांघकर कार्यकर्ता जवानों से उलझ गए। पुलिस जवानों और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की स्थिति भी बनी। पुलिस को इन कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पहले लाठी चार्ज करना पड़ा फिर आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

विद्यार्थी परिषद ने कहा है कि उच्च न्यायालय ने छात्रसंघ चुनाव की अनुमति दे दी है मगर सरकार ऐसा नहीं करा रही है। उन्होंने कहा है सरकार ने उनकी दोनों मांगों को पूरा नहीं किया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

वहीं प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता से जब विद्यार्थी परिषद पर लाठीचार्ज के संदर्भ में पूछा गया तो उनका कहना था कि पुलिस ने व्यवस्था का उलंघन करने पर लाठी चार्ज किया गया होगा। पुलिस ने अपना काम किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+