फोन्सेका की रिहाई चाहते हैं मार्क्सवादी
पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट या जेवीपी द्वारा कोलंबो में आयोजित विरोध प्रदर्शन में लगभग 700 लोगों ने हिस्सा लिया।
फोन्सेका पिछले छह महीने से सैन्य हिरासत में हैं। उन पर सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है।
प्रदर्शनकारियों में मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं के अलावा बौद्ध भिक्षु भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह फोन्सेका को बुनियादी जरूरतें भी मुहैया नहीं करा रही है।
जेवीपी के पूर्व सांसद विजिथा हेराथ ने कहा, "सरकार फोन्सेका को शारीरिक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रही है ताकि हिरासत में ही उनकी मौत हो जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications