उड़ीसा में नक्सलियों ने पटरी उड़ाई
भुवनेश्वर, 23 मार्च (आईएएनएस)। उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में सोमवार देर रात नक्सलियों ने एक पटरी को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया।
एक अधिकारी के अनुसार नक्सलियों ने बिशरा रेलवे स्टेशन के निकट पटरी उड़ाई। इससे हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग प्रभावित हुआ है। रेलवे कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।
चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक वी. के. श्रीवास्तव ने बताया, "नक्सलियों ने सोमवार देर रात लगभग 1.30 बजे इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के कारण एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications