वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 कार जब्त
गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रघुवीर लाल ने बताया कि सोमवार को गुप्तचर की खुफिया जानकरी के आधार पर विशेष कार्रवाई दल (एसओजी) ने गाजियाबाद के गालैंड इलाके के मुसरी पुलिस थाने क्षेत्र से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से मारुति 800 कार बरामद की गई।
वाहन चोर की पहचान प्रवीण चौधरी के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि वह गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत और दिल्ली से कारें चुराता था। चौधरी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
चौधरी के जानकरी देने के आधार पर पुलिस ने गिरोह के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें अमित नाम का व्यक्ति गाजियाबाद का रहने वाला है। भुपेंद्र, जगदीश और मुकेश बुलंदशहर के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से 10 वाहन बरामद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications