पंजाब में कीटनाशक गोदाम में लगी आग
भटिंडा के उपायुक्त गुरकीरत कृपाल सिंह ने आईएएनएस को बताया, "गोदाम में कीटनाशक रखा हुआ था। उच्च ज्वलनशील पदार्थो के जलने की वजह से दमकल का पानी वहां तक पहुंच नहीं पा रहा था। हमें आग बुझाने के लिए वायु सेना की मदद लेनी पड़ी।"
उन्होंने बताया, "आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकती है, लेकिन हम मामले की तहकीकात कर रहे हैं।"
गोदाम के मालिक ने पुलिस को बताया कि इस आग में उसके लाखों रुपये बरबाद हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications