एमएसटीसी का 9100 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य
नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएसटीसी ने अगले वित्त वर्ष (2010-11) के दौरान 9100 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एमएमटीसी ने मंगलवार को सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
समझौता ज्ञापन पर भारत के इस्पात सचिव अतुल चतुर्वेदी और एमएसटीसी के प्रबंधन निदेशक एस. के. त्रिपाठी ने हस्ताक्षर किए।
इसके तहत एमएसटीसी के लिए 125 करोड़ रुपये की कुल छूट का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications