मिसाइल रक्षा प्रावधान के बिना हथियार कटौती पर समझौता नहीं : रूस
मास्को, 23 मार्च (आईएएनएस)। रूस के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा कि रूस और अमेरिका के बीच होने वाले नए समझौते के दायरे में अमेरिका द्वारा यूरोप में प्रस्तावित मिसाइल रक्षा कवच को हर हाल में लिया जाना चाहिए। परमाणु समता सुनिश्चित कराने के लिए यह जरूरी है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार दोनों परमाणु शक्तियां स्ट्रेटजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (एसटीएआरटी) के स्थान पर दूसरे समझौत के लिए बातचीत कर रही हैं। यह संधि दोनों देशों के बीच द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद हुई थी। एसटीएआरटी की मियाद इस वर्ष दिसंबर महीने में समाप्त हो रही है।
समझौते के लिए बातचीत उस समय शुरू हुई थी, जब रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने पिछले वर्ष अप्रैल महीने में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की थी।
जनरल निकोलाई मैकारोव ने दैनिक समाचार पत्र रोजीयास्काया गजेटा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "संधि 95 प्रतिशत तैयार है। लेकिन हमें अभी भी कुछ मुद्दे को सुलझाना है। इसमें मिसाइल रक्षा के मुद्दों को संधि में शामिल करने के लिए अमेरिका की सहमति हासिल करना भी शामिल है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications