अफगानिस्तान में हिमस्खलन से 35 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता अब्दुल मारूफ रसीख के हवाले से बताया कि हिमस्खलन में पांच लोग जख्मी हो हुए हैं और 40 घर ध्वस्त हो गए।
रसीख ने बताया, "पहाड़ी बहुल अरघोनजखा जिले के जोर्बादोद गांव में आए इस प्राकृतिक आपदा में कई घर ध्वस्त हो गए। दो दिन पहले हुए इस हिमस्खलन में बच्चों और महिलाओं सहित 35 लोगों की मौत हो गई।"
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही काबुल से 85 किलोमीटर दूर स्थित बदख्शां में सर्द मौसम के दौरान 70 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जबकि पहाड़ी इलाके सलैंग दर्रा में 200 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications