सेना के कैंटीन गोदाम में लगी आग (लीड-2)
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर ट्रिनिटी सर्किल के पास स्थित गोदाम के दूसरे और तीसरी मंजिल पर शाम करीब चार बजे आग लगी। किसी के हताहत होने की अभी तक सूचना नहीं है। करीब 20 दमकलों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि ठीक एक महीने पहले यानी 23 फरवरी को ट्रिनिटी सर्किल से करीब पांच किलोमीटर दूर कार्लटन टॉवर्स में आग लगी थी जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।
कार्लटन टॉवर्स अग्निकांड में मारे गए लोगों को मंगलवार को उनके परिजनों ने श्रद्धांजलि दी और हर साल 23 फरवरी को अग्नि सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications