कोलकाता पार्क स्ट्रीट आग में 2 मरे, कई घायल (लीड-3)

कॉम्पलेक्स में स्थित एक कॉल सेंटर में काम करने वाले एक कर्मचारी विवेक उपाध्याय और विकास अग्रवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों इमारत से कूदने के प्रयास में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उपाध्याय की मौत एसएसकेएम अस्पताल में हुई जबकि अग्रवाल ने कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

आठ मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगी, जिस पर चार घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है हालांकि 40 दमकलों को यहां लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार स्टीफन कोर्ट इमारत में लगी आग में 18 लोग घायल हुए हैं। इमारत के भूतल में लोकप्रिय रेस्तरां पीटर कैट है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त जावेद शमीन ने आईएएनएस से कहा, "इमारत से कम से कम 18 घायल लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें एक की हालत नाजुक है। सभी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।"

शमीन ने कहा कि इमारत में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, "आशा है कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।"

आग लगने की खबर के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। यातायात अधिक होने की वजह से अग्निशमन विभाग के वाहनों को घटनास्थल पर पहुंचने में दिक्कत हुई।

राज्य के अग्निशमन विभाग के मंत्री प्रतिम चटर्जी ने कहा, "बहुमंजिली इमारत काफी पुरानी है। आग पर काबू पाने में वक्त लगेगा।"

महापौर बिकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा, "अग्निशमन कर्मी अपना काम ठीक से कर रहे हैं। फारेंसिक विशेषज्ञ आग लगने के कारणों की जांच करेंगे। "

पिछले दो वर्षो के भीतर कोलकाता में भयानक आग लगने का यह तीसरा मामला है।

उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को बेंगलुरू में एक इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+