गूगल का चीनी सर्च इंजन हांगकांग स्थानांतरित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कंपनी की ओर से सोमवार को इस बारे में ऐलान किया गया। इससे पहले 12 जनवरी को गूगल ने साइबर हमले के कारण चीनी सर्च इंजन की सेंसरिंग को बंद करने का ऐलान किया था।
गूगल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "आज (सोमवार) से हमने अपनी सर्च सेवाओं- गूगल सर्च, गूगल न्यूज और गूगल इमेजेज को सेंसर करना बंद कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications