मध्य प्रदेश में सूरज ने बरसी आग
पिछले दो दिनों से प्रदेश में मौसम का रुख तेजी से बदला है। चार प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर के अलावा प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 23 से 40 डिग्री सेल्सियस की बीच दर्ज किया गया है। वहीं खजुराहो और टीकमगढ़ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के वैज्ञानिक आर. डी. मेश्राम ने आईएएनएस को बताया कि पहले पूर्वी हवाएं चल रही थीं अब उनका रुख पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हो गया है, जिससे मौसम में गर्माहट आ गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications