गोलीबारी में इजरायली सैनिक की मौत
तेल अवीव, 23 मार्च (आईएएनएस)। इजरायली सैनिकों की ओर से सोमवार रात की गई 'दोस्ताना गोलीबारी' में एक सैनिक की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सेना के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि की है। प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना गाजा से लगने वाली सीमा पर तीन फिलीस्तीनियों की जांच-पड़ताल के दौरान हुआ। गोलीबारी इजरायली सैनिकों की ओर से की गई और इसमें उनका एक साथी मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications