भोपाल और ग्वालियर में आयकर छापे
आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भोपाल में एक और ग्वालियर में दो निर्माण कंपनियों के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस कार्रवाई के लिए कई दल बनाए गए हैं और उन्होंने तय समय के मुताबिक दबिश दी। इन प्रतिष्ठानों से आयकर विभाग के हाथ क्या जानकारी लगी है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
आयकर विभाग ने जिन निर्माण कंपनियों के प्रतिष्ठानों में दबिश दी है उनमें से भोपाल की एक सड़क बनाने वाली और ग्वालियर की एक बांध निर्माण कंपनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications